SSC Selection Post Phase-14 Exam (16 सितंबर 2026) — GK/GS All Shift Detailed Solution :- क्या आप SSC Phase-14 की परीक्षा दे चुके हैं या आपकी परीक्षा आगामी शिफ्टों में है?16 सितंबर 2026 को Shift-2 और Shift-3 में पूछे गए सामान्य अध्ययन (GK/GS), विज्ञान, भारतीय राजव्यवस्था, इतिहास और करेंट अफेयर्स के 100% वास्तविक और प्रामाणिक प्रश्नों का विस्तृत व्याख्या सहित हल यहाँ दिया गया है।
SSC Selection Post Phase-14: संयुक्त परीक्षा पेपर (Shift 2 & Shift 3)
परीक्षा तिथि: 16 सितंबर | स्रोतः देवेन्द्र कुमार मीणा (CGHS NURSING OFFICER) STUDY WITH देव
शिफ्ट 2: मेमोरी बेस्ड प्रश्न एवं उत्तर (16 सितंबर)
भाग 1: समसामयिकी एवं प्रशासनिक नियुक्तियाँ (Current Affairs)
1. GAIL (India) Limited के वर्तमान अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) कौन हैं जिन्होंने मार्च 2026 में पदभार संभाला?
उत्तर: श्री दीपक गुप्ता
• GAIL पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन महारत्न CPSE है। इन्होंने संदीप कुमार गुप्ता का स्थान लिया।
2. मार्च 2026 में नौसेना मुख्यालय, नई दिल्ली में नौसेना आयुध महानिदेशक (DGONA) का कार्यभार किसने संभाला?
उत्तर: श्री वी. पी. सिंह (1994 बैच INAS अधिकारी)
3. विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट (World Happiness Report) में लगातार 9वीं बार शीर्ष स्थान पर कौन-सा देश रहा?
उत्तर: फ़िनलैंड (Finland)
• जारीकर्ता: UN-SDSN | शीर्ष 3: फ़िनलैंड, आइसलैंड, डेनमार्क | भारत: 116वां स्थान | अंतिम: अफ़गानिस्तान।
4. वैश्विक नवाचार सूचकांक (Global Innovation Index – GII) किस अंतरराष्ट्रीय संगठन द्वारा जारी किया जाता है?
उत्तर: WIPO (विश्व बौद्धिक संपदा संगठन)
• मुख्यालय: जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) | शीर्ष देश: स्विट्ज़रलैंड | भारत: 38वां स्थान।
5. ग्लोबल फ़ॉरेस्ट रिसोर्सेज असेसमेंट (GFRA 2025) के अनुसार कुल वन क्षेत्र के मामले में भारत का वैश्विक स्थान क्या है?
उत्तर: 9वां स्थान (FAO द्वारा जारी)
• कुल वन क्षेत्र: 72.74 मिलियन हेक्टेयर | वार्षिक शुद्ध वन लाभ (Net Gain) में भारत तीसरे स्थान पर है।
6. 12 जनवरी 2026 को इसरो (ISRO) का PSLV-C62 मिशन किस केंद्र से प्रक्षेपित किया गया था?
उत्तर: सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC), श्रीहरिकोटा
• मुख्य उपग्रह: DRDO हेतु सामरिक उपग्रह EOS-01 (अन्वेषा)।
भाग 2: इतिहास, कला-संस्कृति एवं राजव्यवस्था
7. मुग़ल सम्राट अकबर के कृषि एवं प्रशासनिक सुधारों का अग्रगामी (Precursor) किसे माना जाता है?
उत्तर: अलाउद्दीन खिलजी (विकल्पानुसार) / शेरशाह सूरी
• खिलजी ने वैज्ञानिक भूमि पैमाइश (मसाहत) व बाज़ार नियंत्रण शुरू किया, जिसे बाद में अकबर की दहशाला प्रणाली में ढाला गया।
8. मुग़ल सम्राट अकबर की मृत्यु (1605) के बाद उसका तत्काल उत्तराधिकारी कौन बना?
उत्तर: जहाँगीर (शहज़ादा सलीम)
• आत्मकथा: तुज़ुक-ए-जहाँगीरी | दरबार में आए ब्रिटिश राजदूत: कैप्टन हॉकिन्स (1608) एवं सर थॉमस रो (1615)।
9. महाराष्ट्र के किस 17वीं शताब्दी के संत को हज़ारों ‘अभंग’ की रचना हेतु जाना जाता है?
उत्तर: संत तुकाराम महाराज (वारकरी संप्रदाय)
• रचना संकलन: ‘तुकाराम गाथा’ (4500 से अधिक अभंग भगवान विट्ठल की स्तुति में)।
10. प्राचीन भारत में वेदों को समझने हेतु रचित 6 वेदांगों में कौन-कौन शामिल हैं?
उत्तर: शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छंद, ज्योतिष
11. 1876 में कोलकाता में ‘इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ साइंस’ (IACS) की स्थापना किसने की?
उत्तर: डॉ. महेंद्र लाल सरकार
• भारत का पहला राष्ट्रीय शोध संस्थान जहाँ डॉ. सी. वी. रमन ने ‘रमन प्रभाव’ की खोज की।
भाग 3: अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं खेल
12. भारत में नई आर्थिक नीति (New Economic Policy) किस वर्ष लागू की गई?
उत्तर: 24 जुलाई 1991 (LPG मॉडल)
• तत्कालीन PM: पी. वी. नरसिम्हा राव | वित्त मंत्री: डॉ. मनमोहन सिंह।
13. किसी देश की भौगोलिक सीमा के भीतर उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं व सेवाओं का कुल मौद्रिक मूल्य क्या कहलाता है?
उत्तर: GDP (सकल घरेलू उत्पाद)
• सूत्र: GDP = C + I + G + (X – M) | गणना MoSPI का NSO कार्यालय करता है।
14. उस बजट को क्या कहते हैं जिसमें सरकार का अनुमानित राजस्व और व्यय बराबर होता है?
उत्तर: संतुलित बजट (Balanced Budget)
15. ग्रामीण एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु 1955 में किस समिति का गठन हुआ?
उत्तर: कार्वे समिति (Karve Committee)
16. ‘फादर ऑफ फाइबर ऑप्टिक्स’ के रूप में किसे जाना जाता है?
उत्तर: डॉ. नरिंदर सिंह कपानी (Dr. Narinder Singh Kapany)
• कार्य सिद्धांत: पूर्ण आंतरिक परावर्तन (TIR) | 2021 में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित।
17. पृथ्वी के आंतरिक क्रोड (Core) से संबंधित ‘NIFE’ परत किन तत्वों से बनी है?
उत्तर: निकेल (Ni) और लोहा/फेरम (Fe)
18. रिले रेस में बैटन सौंपने की प्रक्रिया व 20 मीटर क्षेत्र को क्या कहते हैं?
उत्तर: बैटन एक्सचेंज (Baton Exchange) / पासिंग ज़ोन
19. ‘जुजुत्सु’ (Jujutsu) किस ओलंपिक खेल का मूल आधार है?
उत्तर: जूडो (Judo – 1882 में जिगोरो कानो द्वारा विकसित)
भाग 4: अंग्रेज़ी भाषा (Shift 2 English)
One Word / Idioms:
• Granary: Place where grain is stored
• Hobson’s Choice: No real choice at all
• Pyrrhic Victory: A victory at too high a cost
Vocab & Spelling:
• Transient (Synonym): Temporary, Fleeting
• Permanent (Antonym): Temporary
• Correct Spelling: Colloquial
शिफ्ट 3: मेमोरी बेस्ड प्रश्न एवं उत्तर (16 सितंबर)
भाग 1: भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान
1. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 134 किससे संबंधित है?
उत्तर: आपराधिक मामलों में सर्वोच्च न्यायालय का अपीलीय क्षेत्राधिकार
• अनुच्छेद 134A के तहत उच्च न्यायालय SC में अपील हेतु प्रमाण पत्र जारी करता है (44वां संशोधन 1978)।
2. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद उपाधियों के अंत (Abolition of Titles) से संबंधित है?
उत्तर: अनुच्छेद 18
• समानता का अधिकार: Art 14 (समता), Art 15 (भेदभाव निषेध), Art 16 (अवसर समानता), Art 17 (अस्पृश्यता अंत)।
भाग 2: समसामयिकी एवं डिजिटल पोर्टल
3. 15 अप्रैल 2026 को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ किसने ली?
उत्तर: सम्राट चौधरी (तारापुर विधानसभा क्षेत्र)
• अनुच्छेद 164 के तहत शपथ राज्यपाल द्वारा दिलाई जाती है।
4. मार्च 2026 तक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के महानिदेशक कौन थे?
उत्तर: फैज़ अहमद किदवई (बाद में वरिष्ठ IAS वीर विक्रम यादव नियुक्त हुए)
5. ‘समर्थ पोर्टल’ (Samarth) और ‘ई-समाधान पोर्टल’ (e-Samadhan) का संबंध किस क्षेत्र से है?
उत्तर: उच्च शिक्षा और छात्र शिकायत निवारण
• समर्थ: शिक्षा मंत्रालय का विश्वविद्यालय ऑटोमेशन पोर्टल | ई-समाधान: UGC का छात्र शिकायत निवारण पोर्टल।
6. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित ‘U-WIN’ पोर्टल का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: गर्भवती महिलाओं और बच्चों के सार्वभौमिक टीकाकरण (UIP) का डिजिटलीकरण
7. ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का सबसे मूल्यवान ब्रांड कौन-सा है?
उत्तर: Apple (2nd: Microsoft, 3rd: Google, 4th: Amazon, 5th: Nvidia)
भाग 3: भूगोल, इतिहास, पर्यावरण एवं विज्ञान
8. जनगणना 2011 के अनुसार भारत में न्यूनतम लिंगानुपात (Sex Ratio) वाला राज्य कौन-सा है?
उत्तर: हरियाणा (879/1000)
• राष्ट्रीय औसत: 943 | सर्वाधिक: केरल (1084) | न्यूनतम UT: दमन और दीव (618) | न्यूनतम बाल लिंगानुपात: हरियाणा (834)।
9. संगमरमर पर बहुमूल्य पत्थरों की जड़ाई वाली ‘पितरा दूरा’ (Pietra Dura) तकनीक किस काल से संबंधित है?
उत्तर: मुग़ल काल (विशेष रूप से शाहजहाँ का काल)
• सर्वोत्तम उदाहरण: ताजमहल एवं लाल किला।
10. प्रसिद्ध ‘हॉर्नबिल महोत्सव’ (Hornbill Festival) किस माह में मनाया जाता है?
उत्तर: दिसंबर (1 से 10 दिसंबर तक)
• राज्य: नागालैंड (किसामा हेरिटेज विलेज, कोहिमा) | इसे “त्यौहारों का त्यौहार” कहा जाता है।
11. उत्तर भारत के मैदानों में नवीन बाढ़ वाली जलोढ़ मिट्टी को क्या कहा जाता है?
उत्तर: खादर (Khadar)
• पुरानी जलोढ़: बांगर (Bhangar) | कंकड़-पत्थर पट्टी: भाबर | दलदली क्षेत्र: तराई।
12. पृथ्वी के ध्रुवों पर लगातार 6 महीने तक दिन और रात रहने का मुख्य कारण क्या है?
उत्तर: पृथ्वी का अपनी धुरी पर 23.5° झुकाव (Axial Tilt)
13. पुरुष जनन तंत्र में शुक्रवाहिनी (Vas Deferens) किस नली के माध्यम से मूत्रमार्ग से जुड़ती है?
उत्तर: स्खलनीय वाहिनी (Ejaculatory Duct)
14. 1991 के आर्थिक संकट के दौरान भारत ने अपने स्वर्ण भंडार का कितना प्रतिशत बैंक ऑफ इंग्लैंड आदि के पास गिरवी रखा?
उत्तर: लगभग 15% (कुल 67 टन सोना)
15. निम्नलिखित में से कौन-सा देश बिम्सटेक (BIMSTEC) का सदस्य नहीं है?
उत्तर: पाकिस्तान (विकल्पानुसार)
• 7 सदस्य: भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड।
भाग 4: अंग्रेज़ी भाषा (Shift 3 English)
Vocabulary & OWs:
• One who lives in solitude: Recluse / Hermit
• Sycophant (Synonym): Flatterer, Toady
• Vigilant (Antonym): Careless, Inattentive
Spellings & Grammar:
• Correct Spellings: Sustainability, Premature
• Grammar rule: Universal truth (“The Sun rises in the East”)
• Inversion rule: ‘Rarely’ से शुरू होने वाले वाक्य