SSC Selection Post Exam Review – 16 September

SSC Selection Post Exam Review – 16 September

सभी शिफ्ट्स (All Shifts) का विस्तृत विश्लेषण एवं व्याख्या (Hindi Notes)

परीक्षा नामSSC Selection Post Phase 14

परीक्षा तिथि16 September

विषयGS / GK, Current Affairs & Science

SSC Selection Post Exam Analysis – 16 September All Shifts

📌 SSC Selection Post (16 सितंबर) – All Shifts Complete Exam Analysis

इस आर्टिकल में 16 सितंबर को आयोजित SSC Selection Post परीक्षा के सभी शिफ्ट्स में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्नों का सटीक विश्लेषण, उत्तर और विस्तृत Extra Facts दिए गए हैं।

1. सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स (GK & Current Affairs)

Q1. 15 अप्रैल 2026 को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ लिया?

उत्तर: सम्राट चौधरी

एक्स्ट्रा फैक्ट्स:
  • सम्राट चौधरी भारतीय जनता पार्टी (BJP) से संबंधित हैं और वह बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने हैं।
  • वह बिहार के इतिहास में मुख्यमंत्री बनने वाले पहले बीजेपी नेता हैं।

Q2. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 134 किससे संबंधित है?

उत्तर: आपराधिक मामलों में सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के अपीलीय क्षेत्राधिकार से संबंधित है।

एक्स्ट्रा फैक्ट्स: अनुच्छेद 134A के तहत उच्च न्यायालय (High Court) सर्वोच्च न्यायालय में अपील के लिए प्रमाण पत्र जारी कर सकता है।

Q3. 2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य का लिंगानुपात सबसे कम रहा?

उत्तर: हरियाणा (879 महिलाएं प्रति 1000 पुरुष)

एक्स्ट्रा फैक्ट्स:
  • राष्ट्रीय औसत लिंगानुपात 943 था।
  • केरल का लिंगानुपात सबसे अधिक (1084) था।

Q4. मार्च 2026 में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के महानिदेशक कौन थे?

उत्तर: फैज अहमद किदवई

एक्स्ट्रा फैक्ट्स: 31 मार्च 2026 को वीर विक्रम यादव को DGCA का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया था।

Q5. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद ‘उपादियों के अंत’ से संबंधित है?

उत्तर: अनुच्छेद 18

एक्स्ट्रा फैक्ट्स: यह एक मौलिक अधिकार है और अनुच्छेद 14 से 18 के अंतर्गत आने वाले “समता के अधिकार” का हिस्सा है।

Q6. उस अर्थव्यवस्था को क्या कहा जाता है जहाँ सरकार और निजी क्षेत्र दोनों भाग लेते हैं?

उत्तर: मिश्रित अर्थव्यवस्था (Mixed Economy)

एक्स्ट्रा फैक्ट्स: जिस अर्थव्यवस्था में केवल निजी क्षेत्र का स्वामित्व होता है, उसे पूंजीवादी अर्थव्यवस्था (Capitalist Economy) कहा जाता है।

Q7. पिएट्रा ड्यूरा (Pietra Dura) वास्तुकला तकनीक मुख्य रूप से किस काल से जुड़ी है?

उत्तर: मुगल काल (विशेषकर शाहजहाँ के शासनकाल से)

एक्स्ट्रा फैक्ट्स: ताजमहल इसका सबसे उत्कृष्ट उदाहरण है। इसे “पच्चीकारी” या प्राचीन कार्य के नाम से भी जाना जाता है।

Q8. ग्रह सूर्य के चारों ओर परिक्रमा क्यों करते हैं?

उत्तर: सूर्य के विशाल गुरुत्वाकर्षण बल (Gravitational Force) के कारण।

एक्स्ट्रा फैक्ट्स: इसके साथ ही ग्रहों की गति और जड़त्व (Inertia) का संतुलन भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Q9. उत्तरी मैदान के नए बाढ़ के मैदान में कौन सी जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है?

उत्तर: खादर (Khadar)

एक्स्ट्रा फैक्ट्स: पुरानी जलोढ़ मिट्टी को बांगर (Bangar) कहा जाता है, जो खादर की तुलना में कम उपजाऊ होती है।

Q10. बिम्सटेक (BIMSTEC) में कौन सा देश शामिल नहीं है?

उत्तर: पाकिस्तान

एक्स्ट्रा फैक्ट्स: बिम्सटेक में 7 देश शामिल हैं: भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार और थाईलैंड।

Q11. नर जनन तंत्र में शुक्रवाहिनी किस संरचना के माध्यम से मूत्रमार्ग से जुड़ती है?

उत्तर: स्खलन वाहिनी (Ejaculatory Duct)

एक्स्ट्रा फैक्ट्स: यह शुक्रवाहिनी और शुक्राशय की वाहिनी के मिलन से बनती है।

Q12. भारत में प्रसिद्ध हॉर्नबिल महोत्सव किस महीने में मनाया जाता है?

उत्तर: 1 से 10 दिसंबर

एक्स्ट्रा फैक्ट्स: यह नागालैंड में नागा जनजातियों द्वारा मनाया जाता है और इसे “त्यौहारों का त्यौहार” भी कहा जाता है।

Q13. पृथ्वी के ध्रुवों पर 6 महीने तक दिन का प्रकाश क्यों नहीं मिलता?

उत्तर: पृथ्वी की धुरी (Axis) के झुकाव के कारण।

Q14. 1991 के आर्थिक संकट के दौरान भारत ने अपना स्वर्ण भंडार कहाँ गिरवी रखा था?

उत्तर: बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान

एक्स्ट्रा फैक्ट्स: उस समय भारत गंभीर “भुगतान संतुलन” (Balance of Payments) के संकट से गुजर रहा था।

Q15. समर्थ पोर्टल और ई-समाधान पोर्टल किस क्षेत्र से संबंधित हैं?

उत्तर: उच्च शिक्षा और शिकायत निवारण से।

एक्स्ट्रा फैक्ट्स: समर्थ पोर्टल शिक्षा मंत्रालय की डिजिटल पहल है, जबकि ई-समाधान UGC द्वारा संचालित है।

Q16. U-WIN प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर: गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण का डिजिटलीकरण करना।

Q17. ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 (2026) रिपोर्ट में सबसे मूल्यवान ब्रांड कौन सा है?

उत्तर: Apple

एक्स्ट्रा फैक्ट्स: दूसरे स्थान पर Microsoft और तीसरे स्थान पर Google रहा।

Q18. गेल (GAIL India Limited) के वर्तमान अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) कौन हैं?

उत्तर: श्री दीपक गुप्ता (1 मार्च 2026 से)

एक्स्ट्रा फैक्ट्स: गेल एक महारत्न कंपनी है जो पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन आती है।

Q19. भारत में नई आर्थिक नीति (LPG Reform) किस वर्ष लागू की गई थी?

उत्तर: 1991 में

एक्स्ट्रा फैक्ट्स: तत्कालीन वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा पेश की गई थी। LPG = उदारीकरण (Liberalization), निजीकरण (Privatization), और वैश्वीकरण (Globalization)।

Q20. वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 में कौन सा देश शीर्ष पर रहा?

उत्तर: फिनलैंड (लगातार 9वें वर्ष)

एक्स्ट्रा फैक्ट्स: भारत इस सूची में 116वें स्थान पर रहा।

Q21. ग्लोबल फॉरेस्ट रिसोर्सेज असेसमेंट 2025 के अनुसार भारत की रैंक क्या है?

उत्तर: 9वीं रैंक (FAO द्वारा जारी)

Q22. सकल घरेलू उत्पाद (GDP) किसे कहते हैं?

उत्तर: किसी देश की भौगोलिक सीमा के भीतर एक वर्ष में उत्पादित अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के कुल मौद्रिक मूल्य को GDP कहते हैं।

Q23. वैश्विक नवाचार सूचकांक (Global Innovation Index) कौन जारी करता है?

उत्तर: विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO)

एक्स्ट्रा फैक्ट्स: WIPO का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है।

Q24. किस शासक को अकबर के कृषि और प्रशासनिक सुधारों का अग्रगामी माना जाता है?

उत्तर: अलाउद्दीन खिलजी

एक्स्ट्रा फैक्ट्स: बाजार नियंत्रण और भूमि माप प्रणाली (मसाहत) की शुरुआत की, जिसे बाद में शेरशाह सूरी और अकबर ने अपनाया।

Q25. मुगल सम्राट अकबर का उत्तराधिकारी कौन था?

उत्तर: जहांगीर (बचपन का नाम: सलीम, 1605 में गद्दी पर बैठा)

Q26. जुजुत्सु (Jujutsu) किस ओलंपिक खेल का आधार है?

उत्तर: जूडो (Judo)

एक्स्ट्रा फैक्ट्स: आविष्कार 1882 में जिगोरो कानो द्वारा किया गया था।

Q27. महाराष्ट्र के किस संत को हजारों अभंगों की रचना के लिए जाना जाता है?

उत्तर: संत तुकाराम महाराज

एक्स्ट्रा फैक्ट्स: वारकरी संप्रदाय से संबंधित हैं, इनकी प्रमुख पुस्तक ‘तुकाराम गाथा’ है।

Q28. इसरो का PSLV-C2 मिशन किस केंद्र से लॉन्च किया गया था?

उत्तर: सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा

Q29. जब बजट में अनुमानित आय और व्यय बराबर होते हैं, तो उसे क्या कहा जाता है?

उत्तर: संतुलित बजट (Balanced Budget)

Q30. वेदों को सही ढंग से समझने के लिए विकसित 6 सहायक अंगों को क्या कहा जाता है?

उत्तर: वेदांग (शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छंद और ज्योतिष)

Q31. ‘फादर ऑफ फाइबर ऑप्टिक्स’ किसे माना जाता है?

उत्तर: डॉ. नरेंदर सिंह कपानी

एक्स्ट्रा फैक्ट्स: यह पूर्ण आंतरिक परावर्तन (Total Internal Reflection) के सिद्धांत पर कार्य करता है।

2. 💡 एक्स्ट्रा फैक्ट्स रिविजन पैकेज (Extra Revision Facts)

अंतर्राष्ट्रीय संगठन एवं उनके मुख्यालय

संगठन का नाम मुख्यालय
डब्ल्यूएचओ (WHO), डब्ल्यूटीओ (WTO), आईएलओ (ILO), विपो (WIPO), डब्ल्यूएमओ (WMO) जिनेवा (स्विट्जरलैंड)
यूएनओ (UNO), यूनिसेफ (UNICEF), यूएनडीपी (UNDP) न्यूयॉर्क (अमेरिका)
आईएमएफ (IMF), विश्व बैंक (World Bank) वाशिंगटन डीसी (अमेरिका)
यूनेस्को (UNESCO), ओईसीडी (OECD) पेरिस (फ्रांस)
आईएईए (IAEA), ओपेक (OPEC) वियना (ऑस्ट्रिया)
सार्क (SAARC) काठमांडू (नेपाल)
आसियान (ASEAN) जकार्ता (इंडोनेशिया)
एडीबी (ADB) मनीला (फिलीपींस)
एससीओ (SCO), एआईआईबी (AIIB) बीजिंग (चीन)

भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीतियां (NEP)

  • प्रथम NEP (1968): इंदिरा गांधी (कोठारी आयोग की सिफारिश पर)।
  • द्वितीय NEP (1986): राजीव गांधी (ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड पर जोर)।
  • तृतीय NEP (2020): नरेंद्र मोदी (डॉ. के. कस्तूरीरंगन समिति, 5+3+3+4 ढांचा)।

प्रमुख विदेशी यात्री और उनके आगमन काल

  • मेगस्थनीज (यूनान): चंद्रगुप्त मौर्य (पुस्तक: इंडिका)
  • फाह्यान (चीन): चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य)
  • ह्वेनसांग (चीन): हर्षवर्धन (पुस्तक: सी-यू-की)
  • इब्न बतूता (मोरक्को): मोहम्मद बिन तुगलक (पुस्तक: रेहला)
  • कैप्टन विलियम हॉकिन्स एवं सर थॉमस रो: जहांगीर के दरबार में।

पृथ्वी की आंतरिक संरचना

  1. क्रस्ट (Crust/भूपर्पटी): सियाल (SiAl – सिलिका + एल्युमिनियम)।
  2. मेंटल (Mantle): सीमा (SiMa – सिलिका + मैग्नीशियम)।
  3. क्रोड (Core): निफे (NiFe – निकेल + फेरस/लोहा)।

3. 🔤 इंग्लिश एवं रीज़निंग एनालिसिस (English & Reasoning)

English Section

  • Synonym: Transient → Temporary (क्षणिक)
  • Antonym: Permanent → Temporary
  • Spelling Correction: Colloquial (C-O-L-L-O-Q-U-I-A-L)
  • Cloze Test Topic: Cartography (मानचित्र कला)
  • Overall Difficulty: Easy to Moderate

Reasoning Section

  • Syllogism: 3 प्रश्न
  • Statement & Conclusion / Assumption: 3-4 प्रश्न
  • Series: 3 प्रश्न
  • Address Matching: 2 प्रश्न
  • Coding-Decoding: 2-3 प्रश्न
  • Overall Difficulty: Easy

Leave a Comment

Stay informed about the latest government job updates with our Sarkari Job Update website. We provide timely and accurate information on upcoming government job vacancies, application deadlines, exam schedules, and more.

Site Links